- Hindi News
- अमृतसर के प्रोजेक्ट किसी व्यक्ति विशेष के नहीं : सुखबीर बादल
अमृतसर के प्रोजेक्ट किसी व्यक्ति विशेष के नहीं : सुखबीर बादल
प|ी और बच्चों के साथ दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे
भास्करन्यूज | अमृतसर
डिप्टीसीएमसुखबीर सिंह बादल ने अमृतसर के भाजपा सांसद रहे नवजोत सिंह सिद्धू के प्रोजेक्ट ठप पड़ने के संबंध में कहा है कि यह प्रोजेक्ट किसी एक सियासी व्यक्ति के नहीं बल्कि यहां के लोगों द्वारा चुने गए नुमाइंदे तथा सरकार के हैं।
प|ी और बच्चों के साथ दरबार साहिब माथा टेकने आए सुखबीर ने कहा कि कोई भी प्रोजेेक्ट रुका नहीं है, सभी सिलसिलेवार चल रहे हैं, जो रुके हैं उनका काम भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इनके पूरा होते ही शहर का कायाकल्प हो जाएगा। कांग्रेस के सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के बीच जारी बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि ये दोनों ही कांग्रेस को डुबोने में लगे हैं। इनका पंजाब तथा पंजाब के लोगों से कोई मतलब नहीं है।
सुखबीर ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा के नतीजे एग्जिट पोल के मुताबिक आने के कम आसार हैं। तिकोना मुकाबला होने के कारण कुछ भी स्पष्ट रूप से कह पाना मुश्किल है। 2012 में पंजाब विधान सभा चुनावों के नतीजे कुछ चैनलों के पोल से एकदम उलट आए थे। पंजाब की सियासत पर आम आदमी पार्टी का कोई प्रभाव नहीं है। तलवंडी साबो उप चुनाव में यह बात स्पष्ट हो चुकी है। धूरी उप चुनाव में भी आप की हकीकत पता लग जाएगी।