- Hindi News
- मां दुर्गा, हनुमान जी और शिव परिवार की हुई प्राण प्रतिष्ठा
मां दुर्गा, हनुमान जी और शिव परिवार की हुई प्राण प्रतिष्ठा
श्रीदुर्गा मंदिर में आयोजित मूर्ति स्थापना समागम रविवार को समाप्त हो गया। आखिरी दिन गुरु गोविंद सिंह रिफाइनरी के चीफ मैनेजर राजीव परमार मुख्य मेहमान और जीवन लाल सिंगला एक्साइज इंस्पेक्टर, संजीव कुमार तलवंडी साबो विशेष मेहमान के तौर पर उपस्थित रहे।
उन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा की गई शिव परिवार, हनुमान जी और दुर्गा माता की मूर्ति के समक्ष सबके मंगल की कामना की। प्रबंधक समिति के प्रधान रोशन लाल बांसल ने बताया कि इस मंगल कार्य में सतपाल सिंगला, गगनदीप, कृष्ण कुमार गोठी रामे, प्रदीप कुमार, योगेश कुमार दादू वाले, अजीत अग्रवाल, मोहन लाल और रजिन्दर कुमार ने विशेष योगदान दिया।
इसके अलावा शिव परिवार के लिए भवन भरपूर सिंह सिद्धू, हनुमान जी की मूर्ति के लिए भवन प्रेमलता ने दान किए। इस दौरान विश्व शांति यज्ञ करवाया गया, जिसमें समूह दानवीरों ने परिवार समेत पूर्णाहुति डाली। इस मौके पर आढ़ती रमेश कुमार रामें, मदन टेंट वाला, जगदीश राय बंगी, सतपाल चलाना सचिव, राम कुमार बांसल, हरी राम मित्तल, वेद प्रकाश सिंगला, वकील प्रस्थान, गगनदीप वीरू, अमृतपाल बखतू, वेदा प्रकाश पक्का प्रधान अग्रवाल सभा, मनीष कुमार आशु पूर्व प्रधान रोटरी क्लब रामें, उद्योगपति नरिन्दर गोयल, अमरजीत सुखलद्धी, इंद्र गोयल, राकेश महाजन, रुपिन्दर गुप्ता, राजेश बांसल पिंटू उपस्थित थे। इस अवसर पर अटूट लंगर बांटा गया।