- Hindi News
- भाजपा के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ रहे हैं : मोहित
भाजपा के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ रहे हैं : मोहित
भाजपाके स्टेट सदस्य मानसा के इंचार्ज दियाल सोढी के नेतृत्व में ब्लाक तलवंडी साबो के वर्करों पदाधिकारियों से मीटिंग की गई। इसमें भाजपा युवा मोर्चा के पंजाब प्रधान मोहित गुप्ता विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने भाजपा के सदस्य बनने के लिए पार्टी द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन विधि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा को मजबूत करने के लिए गांवों में कमेटियां गठित की जा रही हैं। भाजपा की हवा अब पंजाब में बढ़ती जा रही है। इसके तहत पंजाब के लोग पार्टी के साथ तेजी से जुड़ रहे हैं। वहीं भाजपा युवा मोर्चा को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक नौजवानों को पार्टी के साथ जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर मंडल प्रधान जगदीश सिंगला, एडवोकेट पवन शर्मा, यशपाल डिंपी, लछमन ठेकेदार, सतपाल अरोडा, राज कुमार गर्ग, भोलू जीत सिंह, राज कुमार बंसल, भगवान दास गर्ग, नत्थूराम लेलेवाला, देवी दियाल, गुरप्रीत चोटिया, विजय कुमार आदि उपस्थित थे।
तलवंडी साबो में भाजपा नेता मीटिंग करते हुए।