कवि जगविंदर आज दूरदर्शन पर
तलवंडी साबो | गुरुकाशी यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो के पंजाब विभाग के प्रोफेसर कवि योद्धा जगविंदर सिंह 11 दिसंबर को दूरदर्शन पर पेश होने वाले प्रोग्राम सबरंग में शामिल होंगे। जालंधर दूरदर्शन पर पंजाबी कविता कवियों का लाइव कवि दरबार वीरवार को शाम साढ़े तीन से साढ़े चार बजे तक होगा। इस प्रोग्राम में पंजाबी के नामवार शायर सुरजीत पातर, सुखविंदर अमृतमय, स्वर्णजीत शवी, नीतू अरोड़ा आदि शामिल होंगे।