मौज साईं की प्रोग्राम कल
भीखी|श्री सांईंधाम चेरिटेबल ट्रस्ट भीखी द्वारा मौज साई दी प्रोग्राम 14 फरवरी दिन रविवार को श्री साई मंदिर राम लीला मैदान में धूमधाम के साथ करवाया जा रहा है। प्रेस सचिव धर्मवीर मिंटा ने बताया कि चौथा विशाल साई जागरण रात 8 बजे करवाया जाएगा। जिसमें ज्योति प्रचंड करने की रस्म बलविंदर सिंह भीखी डीएसपी तलवंडी साबो अदा करेंगे सम्मान समागम के मुख्य मेहमान के तौर पर मंजू बांसल धर्मप|ी मंगत राय बांसल शिरकत करेंगे। शाही स्नान सुबह 7 बजे पंडित राम कुमार भारद्वाज मुख्य पुजारी श्री साईं मंदिर द्वारा करवाया जाएगा। जिसमें वस्त्र भेंट करने की रस्म जगदीश राय अनेजा छत्र भेंट करने की रस्म सोम नाथ सिंगला द्वारा निभाई जाएगी।