- Hindi News
- श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सहज पाठ करने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सहज पाठ करने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
तलवंडी साबो| पंजाबीयूनिवर्सिटी गुरु काशी कॉलेज में वीरवार को छात्र-छात्राओं ने सामूहिक तौर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का सहज पाठ करने का संकल्प लिया। सहज पाठ के लिए सैंचियां का प्रबंध गुरुनानक यूनिवर्सिटी के संचालक भाई जसविंदर सिंह खालसा यूके शब्दार्थ की सेवा भाई जतिंदर सिंह आस्ट्रेलिया के सहयोग से किया गया। सहज पाठ आरंभ कराने की सेवा बीए सेकंड ईयर के स्टूडेंट बिंदर सिंह खालसा ने निभाई। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमपी सिंह ने विद्यार्थियों से गुरबाणी को स्वयं पढ़ने और विचार करने का आह्वान किया। प्रो. नवसंगीत सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को अपना इष्ट मानकर पाठ करने विचार करने का मन बनाने पर विद्यार्थियों को बधाई दी। अब तक कुल 50 विद्यार्थियों को शब्दार्थ गुरु ग्रंथ साहिब के दिए गए। सहज पाठ सेवा में अध्यापकों में प्रिंसिपल डॉ. एमपी सिंह, प्रो. नवसंगीत सिंह, प्रो. जतिंदर कौर, प्रो. सुखदीप कौर, प्रो. अनीता, डॉ. सुखदीप कौर प्रो. गुरप्रीत कौर और विद्यार्थियों में सतनाम सिंह, बाल बहादर सिंह, मक्खन सिंह, गगनदीप सिंह बिंदर सिंह खालसा शामिल हैं।