पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

31 परिवार ‘आप’ से जुड़े

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाजीपुर | गांवनारनौल में आम आदमी पार्टी की बैठक में परिवार जोड़ो मुहिम के तहत ‘आप’ के दातारपुर सर्कल इंचार्ज की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान किशोरी लाल शर्मा सर्कल इंचार्ज तलवाड़ा, गुरविंन्द्र सिंह संधू सेक्टर इंचार्ज, सुनील दत्त गोल्डी सर्कल को-आर्डीनेटर दातारपुर, अमित राणा यूथ इंचार्ज सर्कल दातारपुर विशेष तौर पर शामिल हुए।

किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि आज पंजाब में ‘आप’ की लहर है, जिस तरह परिवार जोड़ो मुहिम के तहत परिवार बड़ी गिणती से ‘आप’ के साथ जुड़ रहे है, उससे साफ है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में पंजाब के लोग तीसरा चेहरा चाहते हैं। इस दौरान गांव नारनौल से कमलजीत गुलशन को बूथ इंचार्ज, मंजीत सिंह किसान विंग इंचार्ज, पूर्व कर्मचारी विंग इंचार्ज रोशन लाल, यूथ विंग इंचार्ज संदीप भडियार, लेबर विंग अनिल सिंह, स्वर्ण कुमार, सोशल मीडिया विंग संदीप रोहित, महिला विंग संतोष कुमारी को मनोनीत किया गया। सभा के बाद परिवार जोड़ो मुहिम के तहत घर-घर जाकर 31 परिवारों को ‘आप’ के साथ जोड़ा गया।

गांव नारनौल में आम आदमी पार्टी की मीटिंग में मौजूद वर्कर।

खबरें और भी हैं...