पुराना तलवाड़ा के एडिड स्कूल के लिए तीन लाख रुपए की ग्रांट मंजूर
तलवाड़ा | पुरानातलवाड़ा के सरकारी सहायता प्राप्त पब्लिक स्कूल +2 की वीरवार को आई तेज हवा से दो कमरों की टीन से बनी छतें उड़ गई थीं। इसमें बच्चों सहित 8 लोग जख्मी हो गए थे। घटना के बाद रविवार को केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के बेटे साहिल सांपला स्कूल पहुंचे और गंभीर जख्मी हुई छात्रा अनुराधा का हाल जाना। स्कूल स्टाफ से मीटिंग के बाद उन्होंने स्कूल के लिए तीन लाख रुपए की ग्रांट जारी करने की घोषणा की। इस मौके पर नगर पंचायत के प्रधान डॉ. ध्रुव सिंह, पार्षद अमनदीप हैप्पी, प्रिंसिपल अरुण कुमार, रमेश्वरदत्त शर्मा, केडी शर्मा आदि मौजूद थे।