पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वहितकारी की विशाखा बनी पंजाब से ‘डिजिटल इंडिया’ की विजेता

सर्वहितकारी की विशाखा बनी पंजाब से ‘डिजिटल इंडिया’ की विजेता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तलवाड़ा | भारतसरकार संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देश में डिजिटल इंडिया सप्ताह के अंतर्गत ‘साइबर सेफ्टी, साइबर अवेयरनैस’ विषय पर ऑन लाइन क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें पूरे देश से 9 लाख से भी अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें प्रत्येक राज्य से चार विजेताओं को चुना गया। एसडी सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल तलवाड़ा की छात्रा विशाखा पंजाब ग्रुप में प्रथम रही। इसके लिए विशाखा को दिल्ली में भारत के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय में विशाखा ने कहा कि मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने में अध्यापकों की अहम भूमिका रही है। विशाखा ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। प्रिंसिपल देश राज शर्मा ने विशाखा और माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाला विद्यार्थी ही बड़ी सफलताओं को हासिल करता है।

खबरें और भी हैं...