चोरों ने स्कूल के ताले तोड़े, सामान बिखेरा
कमाही देवी | गांवबह दुल्लो में शुक्रवार रात चोरों ने तुलसी राम सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल को निशाना बनाया। प्रिंसिपल करनैल सिंह राणा ने बताया कि जब सुबह वह स्कूल पहुंचे तो स्कूल के कार्यालय और अंदर पड़ी 5 अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। उनमें पड़ा सारा सामान रिकार्ड बाहर फेंका हुआ था। कंप्यूटर रूम का भी ताला तोड़ने की कोशिश की गई थी। चोर जाते जाते अपनी एक घड़ी स्कूल में छोड़ गए। प्रिंसिपल करनैल सिंह राणा ने कहा कि स्कूल का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इस संबंध मे थाना तलवाड़ा को सूचित कर दिया है।