युवाओं को सामुदायिक विकास में भाग लेना चाहिए : डोगरा
नेहरूयुवा केंद्र द्वारा जिला युवा समन्वयक डीएन शर्मा के निर्देशन में गांव बहचूड में विकास खंड तलवाड़ा के युवाओं के लिए युवा नेतृत्व और सामुदायिक विकास प्रशिक्षण करवाया जा रहा है। इसमें 50 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मदर इंडिया कॉलेज के कैंपस में लगे कैंप शुभारंभ करते हुए प्रिंसिपल विशाल डोगरा ने कहा कि आज के युवा कल के राष्ट्र का भविष्य हैं। युवाओं को सामुदायिक विकास मे सक्रिय भाग लेना चाहिए। ग्राम सभाओं की बैठकों में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अपनी सक्रिय भागीदारी निभाना चाहिए। जितनी अच्छी योजना आप बनाएंगे उतना जल्दी ही गांव का विकास होगा।
उद्घाटन समारोह कि अध्यक्षता मदर एनजीओ के निर्देशक एवं समाजसेवी संजीव ने की। उन्होंने कहा कि आज भी बहुत से युवाओं में परंपरागत कौशल है लेकिन वह उसे भूलते जा रहें हैं। हमें परंपरागत कौशल को आगे लाने का कार्य करना चाहिए। लेक्चरर सुशीला ने कहा कि खेलों को नियमित और नियमानुसार खेलने से शारीरिक विकास होता है और रोगों से मुक्ति मिलती है। खेलों में जब हम जिला, राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाते हैं तो इसका लाभ प्रशासनिक सेवाओं में मिलता हैं।
नेहरू युवा केंद्र के एनएसवी संजीव ने युवाओं को कार्यक्रमों की जानकारी दी और कहा कि इन कार्यक्रमों से युवाओं का व्यक्तित्व विकास होता है। युवाओं को हमेशा क्रियाशील रहना चाहिए और सकारात्मक सोच के साथ अपने क्षेत्र के विकास की कार्ययोजना तैयार करना चाहिए।
इस अवसर पर कर्ण, दीपक, नितिन, सौरभ, मनदीप, राकेश, नेहा, पूनम, जसविंदर, केवल, राजविंदर, अनु, ममता, दीक्षा, अनुराधा, प्रिय, अमृत, रोहित, दीपक, कविता, सुनीता, प्रशांत, नरेश आदि मौजूद थे।
संजीव ने कहा कि इन कार्यक्रमों से युवाओं का व्यक्तित्व विकास होता है।