- Hindi News
- 30 को जेएंडके के लिए भेजी जाएगी राहत सामग्री
30 को जेएंडके के लिए भेजी जाएगी राहत सामग्री
टांडा उड़मुड़ | सैनीवेल्फेयर आर्गेनाइजेशन की दाना मंडी स्थित कार्यालय में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि राहत सामग्री और नगद राशि 30 सितंबर को जम्मू कश्मीर के लिए भेजी जाएगी। सरपरस्त जगदीश सैनी के निर्देशानुसार क्लब अध्यक्ष मास्टर लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में जम्मू कश्मीर में बाढ़ के कारण हुई तबाही पर दुख जताया गया। इस मौके पर अमृतपाल सिंह, जसवीर सिंह खुड्डा, सरपंच जरनैल सिंह, दविंदर पाल सिंह, राजा सिंह, अरविंदर कलोटी, धर्म सिंह, आज्ञा राम, भगवान सिंह सैनी शामिल थे।