वड़िंग के स्वागत के लिए उत्साह : गिलजियां
भास्कर संवाददाता | टांडा उड़मुड़
टांडामें 16 फरवरी को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के स्वागत के लिए युवा वर्करों में भारी उत्साह है। यह बात हलका उड़मुड़ के एमएलए संगत सिंह गिलजियां ने कही। समागम की तैयारियों को लेकर रविवार को संगत सिंह गिलजियां की हाजिरी में मीटिंग की गई। इसमें हलका उड़मुड़ प्रधान गोल्डी कल्याणपुर, हरदीप साबी, दलजीत सिंह गिलजियां, प्रधान नगर कौंसिल हरी कृष्ण सैनी ने युवा वर्करों को लामबंद किया। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार से मुक्ति दिलवाने और राज्य के भविष्य के लिए कांग्रेस सरकार लाने के लिए युवा वर्कर राष्ट्रीय प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और राज्य प्रधान अमरप्रीत सिंह लाली की अगुवाई में आंदोलन चला रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह युवाओं से बात कर उनके लिए बेहतर सरकार और योजनाएं लाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। मीटिंग में राकेश बिट्टू, राजेश लाडी, सुखराज सिद्धू, अंचन शर्मा, गग्गी गढ़, अमनिंदर सिंह जीयासहोता, मनी शहबाजपुर, लभा जहूरा, मनजिंदर सिंह, किशन बिट्टू, दीपक डैनी, गुरसेवक मार्शल, राकेश वोहरा, मास्टर मलकीत सिंह, जोगिंद्र गिलजियां, जरनैल सिंह, राज कुमार, रविंदर पाल सिंह, राम सिंह, सेवा नन्द सूद, तेज कौर, जीवन कुमार बबली, पंकज सचदेवा, अनिल पिंका, हैपी सिद्धू, अमरजीत सिंह, सुखचैन सिंह, किशन लाल वैद, सिमरन सिंह सैनी, जगजीवन जग्गी, डॉ. राजा दयाल आदि मौजूद थे।
16 फरवीर को राजा वडिंग के स्वागत के लिए तैयारियों संबंधी जानकारी देते हुए।