प्रभजोत मिस्टर और गुरलीन बनी मिस शैफ
भास्कर संवाददाता | टांडा उड़मुड़
डिप्सस्कूल गिलजियां में कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रभजोत सिंह को मिस्टर और गुरलीन कौर को मिस शैफ चयनित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम से लेकर नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया अौर बिना आग के विभिन्न तरह के पदार्थ बनाकर अपनी किचन कला को सभी के सामने रखा।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने फलों को आकर्षक ढंग से काटकर विभिन्न प्रकार का सलाद, डबल रोटी के साथ कई आकार के सैनविच, रोल, चीज लॉग, नारियल के लड्डू, बर्फी, बिस्किट और ब्रैड पुडिंग, आइसक्रीम शेक, बिस्किट स्टाटर्ज आदि बनाया, जिसमें तीसरी कक्षा के प्रभजोत सिंह मिस्टर शैफ और आठवीं कक्षा की गुरलीन कौर मिस शैफ चयनित की गई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रिंसिपल रेखा नैय्यर ने बधाई दी। मौके पर तनूजा कौशल, जसविंदर, मंदीप, जतिंदरपाल सिंह, सीमा, राजवीर, सीमा गोयल, सतबीर, परवेज और मौजूद थे।
डिप्स स्कूल में विद्यार्थियों की ओर से बनाए व्यंजनों के साथ प्रिंसिपल रेखा नैय्यर और अन्य। -भास्कर