पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेरे पर सेवा करने वाले युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली

डेरे पर सेवा करने वाले युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | टांडा उड़¸मुड़

गांवजौड़ामें एक धार्मिक डेरे पर सेवा करने वाले युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली। डेरे के सेवादारों ने बताया कि युवक एक महीने से यहां आता-जाता था। वह मानसिक तौर पर भी थोड़ा परेशान था। शुक्रवार सुबह करी 10 बजे वह तैयार होकर डेरे से निकला।

कुछ घंटों बाद ही चारा लेने गई महिलाओं ने उसकी लाश पेड़ से लटकी देखी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि मामला खुदकुशी का है। करीब 18 साल का युवक मीरापुर गांव का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी सही पुष्टि अभी नहीं हुई है। सही पहचान के लिए लाश रंगी राम चैरीटेबल अस्पताल जाजा में रखवाई गई है।