- Hindi News
- धार्मिक समागमों से मिली सीख को अपनाना चाहिए: गुरदीप
धार्मिक समागमों से मिली सीख को अपनाना चाहिए: गुरदीप
टांडा उड़मुड़ | डेराबाबा बलवंत सिंह नानक दुख भंजन सत्संग घर में चल रहे वार्षिक इकोतरी समागम के दसवें दिन नौ श्री अखंड पाठ साहिब की छठी लड़ी शुरू हो गई। धार्मिक दीवान में संत बाबा गुरदयाल सिंह, बाबा गुरदीप सिंह, चांद पुराना वालों ने संगत को गुरमति से जोड़ा। बाबा गुरदीप सिंह ने कहा कि धार्मिक समागमों में हाजिरी लगवाने के लिए काम नहीं चलेंगे। इन से मिली सीख को जीवन में अपनाना होगा। मौके पर जसदेव सिंह, गुरदीप, धरमिंदर सिंह, कुलदीप, दर्शन, बलविंदर सिंह, जागीर, अर्जुन, बजीर, बलदेव सिंह, महंगा सिंह, सुखविंदर मौजूद थे।
बाबा गुरदीप सिंह को सम्मानित करते संत गुरदयाल सिंह।