पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 30 यूनिट खून इकट्ठा किया

शिविर में 30 यूनिट खून इकट्ठा किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीयरक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में लायंस क्लब टांडा गौरव तथा लायंस क्लब टांडा हरमन की ओर से शिमला पहाड़ी पार्क में लगाए गए एक दिवसीय रक्तदान कैंप में 30 यूनिट खून इकट्ठा किया। संत बाबा रंगी राम चेरिटेबल अस्पताल जाजा के सहयोग से लगाए गए कैंप में एसएमओ टांडा डाक्टर केवल सिंह, लायंस क्लब टांडा क्लब गौरव के पूर्व गर्वनर राजीव कुकरेजा प्रधान डाक्टर रंजीत सिंह तथा लायंस क्लब टांडा हरमन के प्रधान अनुराग अरोड़ा ने बताया कि सब दानों में से रक्तदान सबसे महान दान है। इस मौके पर एसएमओ डॉ. केवल सिंह, राजीव कुकरेजा, डॉ. रंजीत सिंह, हेमंत मैनराय, सुधीर बाबा, बलविंदर खुराना, अवतार बोबी, गुलशन अरोड़ा, करनैल सिंह मालवा, अनुराग अरोड़ा, समीर तक्खी, बलवंत सिंह, बलवीर सिंह, रंजीत मिट्टू, इकबाल सिंह, प्रयाग शर्मा, डाक्टर रमन कुमार, मुकेश मन्ना, राजविंदर सिंह तथा प्रेम पडवाल शामिल थे। ब्लड कैंप में नवनीत कौर, राजविंदर कौर, दीपिका शर्मा, राजनदीप कौर, गौतम सिंह, जरनैल सिंह आदि सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

शिमला पहाड़ी पार्क टांडा में लायंस क्लब टांडा गौरव हरमन क्लब टांडा गौरव तथा हरमन क्लब की ओर से लगाए गए कैंप में खूनदान करते हुए दानी।