पंडित उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया
टांडा उड़मुड़ | भारतीयजनता पार्टी की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया गया। मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गोरा के नेतृत्व में हुए समागम में चेयरमैन जवाहर लाल खुराना बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने पंडित जी की कुर्बानियों को याद करते हुए बीजेपी वर्करों को उनके जीवन, आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने संबंधी प्रेरणा भी दी। इस मौके पर पूर्व पार्षद केवल खुराना, हरप्रीत सैनी, चमन लाल शर्मा, बलजीत मरवाहा, विजय बत्रा, बगीचा सिंह, कुलदीप सिंह, दलवीर नंगल, युगराज, सतनाम सिंह, बिल्लू सैनी, विवेक विजन, जगदीश चंद्र आनंद, ओमपुरी, हरभजन सिंह, अमन हरसीपिंड, अमन घुम्मण, राजेश बिट्टू, बिमल अरोड़ा, प्रेम कुमार मंगा, महिंदर पाल बग्गा आदि शामिल थे।