पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा भगत जी की बरसी पर संत समागम

बाबा भगत जी की बरसी पर संत समागम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा उड़मुड़ | गांवमुनक खुर्द में बाबा भगत जी की बरसी संबंधी वार्षिक संत समागम करवाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया में सजाए गए धार्मिक दीवान में संत सरुप सिंह, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, ज्ञानी जगतार सिंह, बाबा गुरदीप सिंह खुजाले वाले, संत तेजा सिंह, संत महिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरदेव सिंह, संत रंजीत सिंह ने संगत को गुरुवाणी कीर्तन से निहाल किया। इस मौके पर करवाए गए गुरुवाणी कंठ मुकाबले में पांच साल वर्ग में साहिबजोत कौर पहले, 10 साल वर्ग में जसलीन कौर पहले स्थान पर रहा। शब्द कीर्तन मुकाबले में सतवीर सिंह पहले स्थान पर रही। दस्तार सजाने के मुकाबले में जगमीत सिंह पहले स्थान पर रहा। विजेता बच्चों को प्रबंधकों ने इनाम दिए। इस मौके पर हरबंस सिंह, मंजीत सिंह, संगत सिंह गिलजियां, अरविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, जसवंत बिट्टू, हरविंदर कौर, सुरिंदर कौर, कृपाल पंडोरी, शाम मुनका, दविंदर लाडी, शिंगारा सिंह, नंद सिंह, अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह शामिल थे। अंत में संत संत चेरिटेबल अस्पताल की ओर से मेडिकल शिविर भी लगाया गया।