सीएम ने मशरूम धंधे को उत्साहित करने को कई घोषणाएं कीं : चौहान
टांडा उड़मुड़ | राज्यमें कृषि सहायक मशरूम के धंधे को प्रोत्साहित करने लिए मुख्यामंत्री पंजाब के साथ गत दिनों हुई मीटिंग में टांडा के मशरूम उत्पादक किसान संजीव सिंह चौहान ने भाग लिया है। स्टेट अवार्डी गांव बुड्ढीपिंड के चौहान भाईयों में से संजीव सिंह चौहान ने बताया कि सीएम ने मशरूम उत्पादकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए इस धंधे को उत्साहित करने लिए कई घोषणाएं की हैं।
मीटिंग में पहले इंडस्ट्री के हिसाब से वसूली जाने वाली बिजली की यूनिट सीएम ने एग्रीकल्चर के हिसाब से वसूलने के निर्देश जारी किए, जो उनके लिए लाभकारी होगा। इसके अलावा मशरूम का कम से कम रेट 70 रुपए प्रति किलो, 1200 बैग तक के मशरूम प्रोजेक्ट लिए 40 फीसदी सब्सिडी, हाईटेक ट्रेनिंग सेंटर खोलने की मांगें मानी। वहीं इस धंधे को प्रोत्साहित करने लिए विभाग की पांच सदस्यों वाली कमेटी बनाने के आदेश दिए। इस मौके पर बागबानी विभाग के डायरेक्टर गुरकंवल सिंह, डॉ. मंजीत सिंह डायरेक्टर इंडियन मशरूम कौंसिल, डॉ. शम्मी कपूर, एमडी मार्कफेड आदि मौजूद थे।