पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नीले सदन ने बनाया सबसे सुंदर और प्रभावशाली विज्ञापन

नीले सदन ने बनाया सबसे सुंदर और प्रभावशाली विज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | टांडा उड़मुड़

डिप्सस्कूल गिलजियां में विज्ञापन का वीडियो बनाने और स्पेलिंग मुकाबले करवाए गए। संस्था के चेयरमैन गुरबचन सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा के निर्देशों पर हुए मुकाबलों में सबसे पहले विज्ञापन बनाने के मुकाबले हुए। सभी सदनों की टीमों ने रोजमर्रा के जीवन में उपयोग होने वाले प्रोडक्टों बारे विज्ञापन का वीडियो बनाने के लिए मंच पर अभिनय किया और अपनी पेशकारी से अलग-अलग प्रोडक्टों की खासियत को उपभोगताओं के सामने रखा। मुकाबले में सबसे सुंदर और प्रभावशाली विज्ञापन बनाने वाले नीले सदन को विजयी घोषित किया जबकि रेड सदन दूसरे स्थान पर रहा। तीन भाषाओं पर आधारित स्पेलिंग मुकाबले करवाए गए, जिसमें पहली क्लास में अमृतपाल सिंह पहले और राजवीर दूसरे स्थान पर रहा। दूसरी क्लास में नर्मदा देवी पहले और मनप्रीत दूसरे स्थान पर रहा। तीसरी क्लास में रमनप्रीत कौर पहले और पलकप्रीत कौर दूसरे, चौथी में मनप्रीत पहले और अर्शप्रीत सिंह दूसरे, पांचवीं में मनवीर कौर पहले और सिमरनप्रीत कौर दूसरे स्थान पर रही।

विजेताओंका सम्मान

विजेताबच्चों को प्रिंसिपल रेखा नैय्यर ने इनाम दिए। इस मौके पर मंदीप कौर, सीमा चौधरी, परवेज, अमन मौजूद थे।

मुकाबले में भाग लेने वाले बच्चे प्रिंसिपल रेखा नैय्यर के साथ।

खबरें और भी हैं...