सरकार रेवेन्यू के लिए लोगों को बर्बाद कर रही: रेखा
भास्कर संवाददाता | टांडा उड़मुड़
हिंदूसंघमहिला मोर्चा ब्लाक टांडा की बैठक अहियापुर में हुई। मोर्चा प्रधान साईं रेखा सरकार के नेतृत्व में आयोजित बैठक दौरान मुहल्ला निवासी औरतों ने मुहल्लों, धार्मिक स्थानों शिक्षण स्थानों के समीप नशे की बिक्री को बंद करवाने के लिए विचार चर्चा की। औरतों द्वारा उठाए गए इस मुद्दे को लेकर बोलते हुए साईं रेखा ने कहा कि सरकार अपने रेवेन्यू के लिए लोगों के घरों को बर्बाद कर रही है।
मौहल्लों के समीप तथा धार्मिक शिक्षण स्थानों के पास शराब के ठेके खोल कर जानबूझ कर हमारे बच्चों, नौजवानों को नशे की दलदल में धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा के आबकारी नीति के तहत ऐसी जगहों पर ठेके खोलने पर पाबंदी के बावजूद भी जगह-जगह ठेके खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शराब के ठेकों को मुहल्लों, शिक्षण स्थलों तथा धार्मिक स्थानों के समीप ना खुलने दे। इसके लिए हिन्दू संघ महिला मोर्चा की ओर से घर घर जा कर महिलाओं को जागरूक कर साथ जोड़ा जाएगा। यहां निशा, आरती, हरप्रीत कौर, दलबीर कौर, रज्जी, परमजीत, निर्मला, सुषमा, मीना, पम्मी, भोली, परवीन, कांता, कमला, सीमा, सुनैना, तानिया, सिमरन, काजल, जसवीर, परविंदर, नवजोत, कुलविंदर, परमजीत, सत्या, स्नेह लता, कमलजीत, राजविंदर इत्यादि मौजूद थीं।
मीटिंग में भाग लेती हिंदू संघ महिला मोर्चा प्रधान साईं रेखा सरकार और अन्य सदस्य। -भास्कर