दलितों के अधिकारों की मजबूती के लिए कैप्टन से करेंगे चर्चा : साबी
भास्कर संवाददाता | टांडा उड़मुड़
कांग्रेसके एससी डिपार्टमेंट की मीटिंग ब्लॉक कांग्रेस ऑफिस में हुई। ब्लॉक टांडा चेयरमैन हरदीप साबी और सिटी प्रधान गुरसेवक मार्शल की अगुवाई में ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। मीटिंग में पंजाब प्रदेश कांग्रेस के एससी डिपार्टमेंट द्वारा लुधियाना में बाबा साहिब भीम राव आंबेडकर के जन्मदिवस संबंधी 15 और 16 फरवरी को हो रहे राज्य स्तरीय समागम बारे विचार किया गया।
हरदीप साबी और मार्शल ने इस समागम की सफलता लिए वर्करों को लामबंद करते कहा कि इस दो दिवसीय समागम में दलितों और बैकवर्ड क्लासेस की मौजूदा स्थिति और डॉ. आंबेडकर द्वारा दलितों और बैकवर्ड क्लासेस को दिलवाए अधिकारों और उनकी मजबूती के लिए अब किए जाने वाले प्रयासों बारे कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की हाजिरी में विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया के कांग्रेस पार्टी ने हमेशा दलितों की भलाई के लिए काम किया है।
साबी और मार्शल ने बताया कि टांडा से इस समागम में भाग लेने के लिए विशाल काफिला रवाना होगा। इस मौके अलग-अलग सदस्यों की ड्यूटी भी लगायी गई। यहां एमसी जगजीवन जग्गी, जिला उपप्रधान सुखराज सिद्धू, कुलविंदर भूलपुर, मास्टर विजय कुमार, राज कुमार राजू, हरमेश सिंह बसीजलाल, सुशील कुमार, तजिंदर सिंह मिंटू, यशपाल जाजा, विपन कुमार, हैपी बेंचा, हैप्पी दशमेश नगर, हनी, जतिंदर, कुलवंत सिंह, जतिंदर मियानी, अनिल कुमार इत्यादि मौजूद थे।
एससी डिपार्टमेंट के वर्करों को एकजुट करते हुए ब्लॉक टांडा के चेयरमैन हरदीप साबी और सिटी प्रधान गुरसेवक मार्शल। -भास्कर