बीबी जागीर कौर को सम्मानित किया
टांडा उड़मुड़ | शिरोमणिअकाली दल बादल के महिला विंग के राज्य और जिला स्तरीय संगठन की घोषणा अक्टूबर माह में कर दी जाएगी। यह बात शिअद महिला विंग की राज्य प्रधान बीबी जागीर कौर ने गांव जलालपुर में कही। लुबाना समाज के राज्य प्रधान लखविंदर सिंह लक्खी के नेतृत्व में बेट के शिअद वर्करों ने बीबी जागीर कौर को सम्मानित किया। बीबी जागीर कौर ने कहा कि महिला विंग के संगठन की मजबूती के लिए हरेक गांव और शहरों के वार्डों में कमेटियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन में मेहनती वर्करों के चयन के लिए हलके में से स्थानीय नेताओं ने योग्यता संबंधी फीड बैंक ली जा रही है। इस मौके पर लखविंदर सिंह लक्खी, जसवंत सिंह बिट्टू, भुल्ला सिंह, हरबंस सिंह, सतपाल सिंह, हरजिंदर सिंह, जेपी नंगली, गोल्डी मुल्तानी, रणवीर सिंह, सतपाल, सिकंदर सिंह, बलविंदर सिंह, लाडी जलालपुर, नरिंदर सिंह शामिल थे।