- Hindi News
- एटीएम तोड़ने की कोशिश करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
एटीएम तोड़ने की कोशिश करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
गांवमियाणीखुड्डा में एटीएम तोड़ लूटने का प्रयास करने वाले गांव बैंस अवान के सगे भाई निकले। टांडा पुलिस ने दोनों वारदातों की गुत्थी सुलझाने के साथ नशा बेचने वाले दोनो भाईयों के अलावा कुल पांच लोगों का पर्दाफाश किया है। हालांकि अभी पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी ही हाथ लगे हैं बाकी दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान प्रिथी सिंह पुत्र जसवीर सिंह, हरजीत सिंह जग्गी दोनो निवासी बैंस अवान वार्ड 6 मियाणी निवासी मंजीत सिंह बिल्ला पुत्र नानक सिंह के रूप में हुई है।
थाना टांडा डीएसपी कर्णवीर सिंह थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि एएसआई जसवीर सिंह की टीम ने रड़ा मोड़ समीप बाइक पर सवार तीन युवकों मंजीत सिंह, हरजीत प्रिथी के कब्जे से 310 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। वही पूछताछ दौरान प्रिथी ने एटीएम तोड़ने की वारदातों संबंधी अहम खुलासा किया। 15 जनवरी को खुड्डा में पीएनबी के एटीएम को गैस कटर से तोड़ कर लूटने की नाकाम कोशिश में प्रिथी का भाई सोनू उर्फ दविंदर टोपी उनके ही गांव का माणू शामिल थे। वही पिछले साल मियाणी के पीएनबी एटीएम को लूटने की नाकाम कोशिश की दोनो भाईयों सोनू प्रिथी ने की थी। डीएसपी कर्णवीर सिंह ने बताया कि प्रिथी की निशानदेही से गैस सिलेंडर गैस कटर बरामद किया।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ दौरान लूट नशे के नेटवर्क संबधी अहम सुराग मिलने की संभावना है। उधर क्षेत्र में नशीले पाउडर बेचने का काम करने वाले प्रिथी उसका भाई हिस्ट्री शीटर है। उनके अलावा मियाणी निवासी मंजीत बिल्ला पर भी नशे संबधी मामले दर्ज हैं। पुलिस बाकी दो आरोपियों सोनू उर्फ टोपी माणू की गिरफ्तार के लिए छापेमारी जारी है। आरोपी दविंदर सिंह सोनू के खिलाफ विभिन्न थानों में 4 मामले दर्ज है जिनमें थाना टांडा में 7 मार्च 2012 में आईपीसी धारा 363, 366, 354, 506 आईपीसी अधीन, 22 मार्च 2012 को ही थाना टांडा में लूटपाट का, 6 मार्च 2006 में बिलगा जालंधर थाने में इरादा-ए-कत्ल आर्म्मस एक्ट अधीन, थाना अस्लामाबाद अमृतसर में 27 जून 2004 में चोरी का मामला दर्ज है।
वहीं पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी प्रिथी सिंह के खिलाफ 7 मार्च 2012 को 363, 366, 354, 506 आईपीसी अधीन टांडा थाना में 17 अप्रैल 2013 को थाना टांडा में चोरी का 10 अक्तूबर 2013 को टांडा थाने में चोरी का मामला दर्ज है।