- Hindi News
- बास्केटबाल ओपन मुकाबलों का फाइनल टांडा क्लब ने जीता
बास्केटबाल ओपन मुकाबलों का फाइनल टांडा क्लब ने जीता
गांवअंबाला जट्टां में संत बाबा हरनाम सिंह स्पोर्ट्स क्लब की ओर से संत बाबा हरनाम सिंह की याद में करवाए जा रहा 9वें वार्षिक तीन दिवसीय ग्रामीण खेल मेले में करवाए गए बास्केटबाल ओपन मुकाबलों का फाइनल टांडा क्लब ने जीता जबकि अंबाला जट्टा क्लब सेकिंड रहा। अंडर-19 आयु वर्ग में अंबाला जट्टां की टीम ने पहला जबकि टांडा ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीन दिवसीय ग्रामीण खेल मेले में बास्केटबाल और कबड्डी की करीब 70 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी के 48 किलोग्राम भार वर्ग में गांव अंबाला जट्टां की टीम ने पहला और कंधाला जटटां की टीम ने दूसरा, 62 किलोग्राम भार वर्ग में बोदलां की टीम ने पहला और देहरीवाल बैंचा की टीम ने दूसरा, लड़कियों के मुकाबलों में बुल्लोवाल की टीम ने पहला और भोगपुर की टीम ने दूसरा, ओपन क्लबों में गोल्डी क्लब ने पहला और बाहेपुर क्लब ने दूसरा स्थान हासिल किया।
क्लबों में पहला इनाम 31 हजार तथा दूसरा 25 हजार रुपए का दिया गया। इसके अलावा बेस्ट जॉफी निक्कू बैंचां को घोषित करके उसे 25 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। सभी विजेता टीमों को पुरस्कार अंतिम दिन के मेहमान हल्का इंचार्ज अरविंदर सिंह रसूलपुर ने दिया। उन्होंने गांव को विकास के लिए दो लाख रुपए का चेक दिया। इस अवसर पर मैनेजर फकीर सिंह सहोता, इकबाल सिंह जौहल,बख्तावर सिंह, गुरशमिंदर सिंह, तरसेम सिंह, राजिंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, हरजिंदर सिंह, भारत रतन, बूटा सिंह, सुखपाल सिंह, जसवीर सिंह, मलकीत सिंह, कमलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरमिंदर सिंह, मनिंदर सिंह, दमनपाल सिंह, गुरजाप सिंह, रविंदर सिंह, प्रद्युम्न सिंह, परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह, सुखविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, हरजिंदर सिंह, अजीत सिंह, परमिंदर सिंह, मझैल सिंह, पिंका धुग्गा आदि सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
ग्रामीण मेले खेल के विजेताओं को सम्मानित करते हल्का इंचार्ज अरविंदर सिंह रसूलपुर।