- Hindi News
- मूल सुविधाएं मुहैया करवाने को ईओ कमलजिंदर को मांगपत्र सौंपा
मूल सुविधाएं मुहैया करवाने को ईओ कमलजिंदर को मांगपत्र सौंपा
टांडा उड़मुड़ | धार्मिकतथा समाज सेवी संगठनों की ओर से अमरदीप जौली के नेतृत्व में मांगपत्र ईओ कमलजिंदर की गैर मौजूदगी में सीनियर क्लर्क कमल चोपड़ा को दिया। नगर कौंसिल प्रशासक के नाम पर सौंपे गए ज्ञापन में संगठनों के कर्मियों ने कौंसिल की कार्यगुजारी पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए लंबे समय से लोगों को मूल सुविधाएं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इलाके में घूम रहे अवारा पशुओं की समस्या का समाधान हो, इसके अलावा ट्रैफिक समस्या प्रभावित हो, एक्सीडेंट की रोकथाम होना शामिल है। नगर की टूटी सड़कों, गलियों तथा चरमराई सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना। नगर की सीवरेज समस्या से चार साल से दुखी लोगों को राहत दिलाने संबंधी ज्ञापन देते हुए लोगों को इन समस्याओं से जल्द से जल्द निजात दिलवाने की मांग की है। मौके पर अमरदीप जौली, शैली पासी, गोल्डी, मिक्की पंडित, पं राम, प्रिंस जैली, वीनू पंडित, जतिंदर शर्मा आदि शामिल थे।