पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वर्णकार संघ टांडा ने बंद रखीं दुकानें

स्वर्णकार संघ टांडा ने बंद रखीं दुकानें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | टांडा उड़मुड़

स्वर्णकारसंघ टांडा ने दुकानें बंद कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। जेजीएफ यूनियन दिल्ली के समर्थन में दुकानें बंद कर प्रधान ललित वैद्य के नेतृत्व में समूह स्वर्णकारों ने सरकार के फैसले को गलत ठहराया और इसे वापस लेने की मांग की। ललित और उपप्रधान परवीन नटराज ने बताया कि स्वर्णकार संघ सरकार के 2 लाख या इससे ज्यादा के आभूषण खरीदने और बेचने पर ग्राहकों के पैन कार्ड नंबर विभाग को मुहैया करवाने के फैसले का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक फैसला वापस नहीं लेती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान ललित वैद, परवीन नटराज, गगन वैद, नवीन मल्होत्रा, मोहन सिंह कपूर, ओमकार वैद, शाम लाल वर्मा, राकेश बिट्टू, राजेश लाडी, मोनू वर्मा, रिंकू वर्मा, तरसेम लाल, विक्की, विकास मदान, संजीव कपूर, विपन वर्मा, संदीप खुराना, प्रदीप कुमार मल्होत्रा, आशू वैद, मलकिंदर कुमार, रॉकी, बॉबी, लाडी भी मौजूद थे।

सरकार के फैसले का विरोध करते स्वर्णकार संघ टांडा के सदस्य।

आभूषण खरीद पर ग्राहक का पैन नंबर लेने के फैसले का विरोध

खबरें और भी हैं...