- Hindi News
- टांडा उड़मुड़ में कवरिंग प्रत्याशियों को मिलाकर 35 ने भरे नामांकन
टांडा उड़मुड़ में कवरिंग प्रत्याशियों को मिलाकर 35 ने भरे नामांकन
नगरकौंसिल टांडा उड़मुड़ के चुनाव के लिए वीरवार को कवरिंग प्रत्याशियों को मिलाकर 35 प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अफसर एसडीओ हरप्रीत सिंह के पास नामांकन पत्र दाखिल करवाए। इनमें हरिकृष्ण सैनी (भाजपा) वार्ड 6, गुरमीत बिट्टू (भाजपा) वार्ड 11, दविंदर सिंह बिल्लू सैनी भाजपा (वार्ड 9), लखविंदर सिंह मुल्तानी (शिअद) वार्ड 8 कांग्रेस के जगजीवन जग्गी वार्ड 3, नरिंदर कौर वार्ड 1, किरन वार्ड 10, चरनजीत कौर वार्ड 4, राजेश कुमार लाडी वार्ड 12 इत्यादि शामिल हैं।