- Hindi News
- चालकों को सवारियां निर्धारित स्थानों पर उतारने की हिदायत
चालकों को सवारियां निर्धारित स्थानों पर उतारने की हिदायत
जाजा चौक में ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेते डीएसपी करणवीर सिंह।
भास्कर न्यूज | टांडा उड़मुड़
चौकोंमें अवैध तरीके से खड़े वाहनों से लग चल रहे जाम हटाने के लिए डीएसपी करणवीर सिंह ने विशेष कवायद शुरू की। जाम लगने से जाजा चौक, अस्पताल चौक में लोगों को पेश आने वाली परेशानी को लेकर लोगों ने कई बार प्रशासन से अपील की थी। इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी ने पिछले दिनों से लगातार विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाने शुरू किए थे।
अवैधतौर पर खड़ी गाड़ियों को भी दी हिदायत
जाजाचौक में लगाए गए नाके दौरान डीएसपी करनवीर सिंह ने बताया कि चौकों में खड़ी होने वाली बसों को सख्त शब्दों में निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि वह निर्धारित स्थानों पर बसों को रोक कर सवारियां उतारें। उन्होंने इस संबंधी अवैध तौर पर खड़ी होने वाली गाड़ियों को भी हिदायत दी।