पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआरआई के घर को बनाया चोरों ने निशाना

एनआरआई के घर को बनाया चोरों ने निशाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा उड़मुड़ | मंगलवाररात गांव जाजा में एनआरआई बख्शीश कौर प|ी स्व. रामप्रकाश के घर में चोर घुस आए। किराएदार भी घर में नहीं थे।

बख्शीश कौर के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उन्हे चोरी संबधी फोन पर सूचना मिलने पर जब उन्होंने घर आकर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर में रखे तीन गैस सिलेंडर चोरी करके ले गए। किराएदार राजेश कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी बस्सी बजीर (हरियाना) ने बताया कि कल रात उन्हे कोई घरेलू समस्या के कारण घर से रात को जाना पड़ा। किराएदार ने बताया कि चोर उनकी रसोई में लगा गैस का सिलेंडर चोरी करके ले गए।

चोरी संबधी सूचना मिलते टांडा पुलिस ने मौके पर पंहुच कर अगली कार्यवाई शुरु कर दी है।