यूनियन ने बीडीपीओ को मांगपत्र सौंपा
टांडा उड़मुड़ | पंचायतसचिव तथा बीडीओ की बैठक बीडीपीओ कार्यालय टांडा में आयोजित की गई। अध्यक्ष हरपाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक दौरान राज्य सरकार की ओर से सीए आडिट का विरोध किया गया। इस मौके पर समूह सदस्यों ने एजी डिर्पाटमेंट की ओर से किए जा रहे आडिट पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो गांवों में वाड़ों के घरों में मकान नंबर लगाने का कार्य भी उन्हें सौंपा जा रहा है वह भी यूनियन की ओर से विरोध किया जा रहा है। जिला स्तरीय यूनियन की ओर से लिए गए फैसलों तहत बार बार अधिकारियों को अपील करने के बाद भी फील्ड स्टाफ की कमी को पूरा किया गया है। यूनियन की ओर से फैसला लिया गया कि पंचायत सचिव तथा बीडीओ की आसामियां तुरंत पूरी की गई तो वह अलाट किए सर्कल के अलावा बाकी सर्कल का कार्य पूर्ण रुप से ठप कर देंगे।