पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगत को गुरु चरणों से जोड़ा

संगत को गुरु चरणों से जोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा उड़मुड़ | डेराबाबा बलवंत सिंह नानक दुख भंजन सत्संग घर दारापुर में चल रहे 33वें वार्षिक इकोतरी समागम के 13वें दिन संगत को गुरुबाणी से गुरु चरणों से जोड़ा। इस दौरान 9 श्री अखंड पाठ साहिब की 7वीं लड़ी की शुरुआत पूर्ण गुरु मर्यादा के साथ की गई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया में सजाए गए दीवान में संत बाबा गुरदयाल सिंह के अलावा बाबा राम सिंह समाधा ने संगत को गुरुवाणी कीर्तन से निहाल किया। बाबा राम सिंह ने संगत को गुरु साहिबानों की ओर से दिए जीवन जीने के सिद्धांतों नाम जपो बांट कर खाओ और कीरत करों की जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। मौके पर गुरदीप सिंह, केवल सिंह, रुपिंदर सिंह, जगदेव, जसवीर सिंह, बलविंदर सिंह, जीवन, सोनू, बलराज सिंह, गगनदीप सिंह, हरविंदर सिंह तुड़, सतपाल सिंह, गुरवीर सिंह, परमजीत सिंह, बलजिंदर सिंह, मंदीप, जागीर सिंह, अर्जुन मौजूद थे।