होम्योपैथी शिविर में 124 लोगों का चेकअप
टांडा उड़मुड़ | होम्योपैथीविभाग की ओर से गुरुद्वारा पुलपुख्ता साहिब में एक दिवसीय मुफ्त होम्योपैथी शिविर लगाया गया। डीएचओ डॉ. कुलवीर ठाकुर के निर्देशानुसार गुरुद्वारा लगाए गए शिविर का उद्घाटन एसएमओ केवल सिंह ने किया। शिविर में डॉ. मीनाक्षी सैनी की टीम ने 124 मरीजों का चेकअप करके दवाई दी वहीं शूगर तथा ब्लड प्रैशर के टैस्ट किए गए। इस मौके पर कुलविंदर कौर, मंजीत कौर, जीत सिंह, इंद्रजीत कौर, नरोत्तम सिंह ने सेवाएं दीं।