गन्ना संघर्ष कमेटी की बैठक 11 दिसंबर को
टांडा उड़मुड़| किसानगन्ना संघर्ष कमेटी और क्षेत्र के किसानों की गन्ने के रेट को लेकर बैठक गुरुद्वारा गरना साहिब के समीप 11 दिसंबर को होगी। यह जानकारी देते हुए जंगवीर सिंह काका, हरजीत सिंह सोनी, जत्थेदार अवतार सिंह, सुखपाल सिंह डफ्फर ने बताया कि सरकार को कम हुए गन्ने के रेट को बढ़ाने संबंधी दिए गए अल्टीमेटम 11 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। 11 दिसंबर को होने वाली बैठक में संघर्ष का अगला कार्यक्रम बनाया जाएगा।