पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रॉस कंट्री से भ्रष्टाचार और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ दिया संदेश

क्रॉस कंट्री से भ्रष्टाचार और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ दिया संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिल्वरओक इंटरनेशनल स्कूल शहिबाजपुर (टांडा) प्रबंधन की ओर से क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ करने का उद्द‌ेश्य था सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संदेश देना। संस्था के चेयरमैन त्रिलोचन सिंह बिट्टू के निर्देशानुसार करवाई गई दौड़ में 120 बच्चों को प्रिंसिपल राकेश शर्मा और वाइस प्रिंसिपल मनीषा संगर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दौड़ की शुरुआत कोटली जंड गांव से हुई। बच्चे अहियापुर से होते हुए दो किलोमीटर का फासला तय कर स्कूल पहुंचे। दौड़ के दौरान बच्चों ने पोस्टरों, बैनरों से कन्या भ्रूण हत्या, नशा, भ्रष्टाचार के खिलाफ संदेश देते हुए सेव गर्ल चाइल्ड, ट्रैफिक नियमों के पालन स्वच्छ भारत नारों के साथ सामाजिक चेतना पैदा करने की कोशिश की। दौड़ का नेतृत्व करने वाले विद्यार्थियों में दमन, शिवानी, सिमरन, गुरकीरत, मनप्रीत, अंकिता शामिल थे। वहीं अध्यापक संजीव शर्मा, विक्रमजीत सिंह, जगबंधन सिंह, कमलप्रीत कौर भी दौड़ का हिस्सा बने।

सामाजिक चेतना के संचार लिए क्रॉस कंट्री दौड़ शुरू करवाते प्रिंसिपल राकेश शर्मा और मनीषा संगर।