- Hindi News
- सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष करने के लिए माइम कंपीटिशन
सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष करने के लिए माइम कंपीटिशन
सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष करने के लिए माइम कंपीटिशन
टांडा उड़मुड़। डिप्स स्कूल गिलजियां प्रबंधन की ओर से सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष करने के लिए इंटर हाउस माइम कंपीटिशन करवाया गया। संस्था के चेयरमैन गुरबचन सिंह और सीईओ मोनिका मंदोतरा के निर्देशानुसार करवाए गए इन मुकाबलों में सभी हाउसों के बच्चों ने सुंदर फेस पेटिंग से सज अपने हाव भावों से स्टेज पर कोरियोग्राफी कर मंचन कर भ्रष्टाचार, आतंकवाद, बाल मजदूरी, कन्या भ्रूण हत्या, नशों के खिलाफ जागरूक करने के लिए सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ने की अलख जगाई। मुकाबले में मंदीप कौर के नेतृत्व वाली रैड हाउस की टीम हरमनप्रीत सिंह, अनमोलजीत सिंह, गगनदीप सिंह, अनुराग बेदी, हरप्रीत सिंह प्रथम, ग्रीन हाउस की टीम महकप्रीत कौर, मनप्रीत सिंह, पलविंदर कौर, अमृतपाल सिंह, हरप्रीत कौर दूसरे स्थान पर रहे। प्रिंसिपल रवनीत कौर ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया। मौके पर बलजिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, मंदीप कौर, सुमनदीप कौर, परवेज शर्मा, हरप्रीत सिंह, पूजा शर्मा, पवनीत कौर शामिल थे।