पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदेश भेजने के नाम पर 1.76 लाख ठगे

विदेश भेजने के नाम पर 1.76 लाख ठगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा उड़¸मुड़ | नत्थुपुरनिवासी एक व्यक्ति को इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर एक लाख 76 हजार रुपए की ठगी करने वाले अहियापुर के ट्रेवल एजेंट के खिलाफ टांडा पुलिस ने केस दर्ज किया है। धोखाधड़ी का शिकार हुए कश्मीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह के बयानों के आधार पर धरमिंदर कुमार पुत्र स्व. वैश्नो प्रकाश निवासी अहियापुर के खिलाफ किया है। पुलिस को दिए बयानों में कश्मीर सिंह ने बताया कि उसने जुलाई 2008 में उक्त एजेंट के झांसे में आकर इंग्लैड जाने के लिए 4 लाख 60 हजार रुपए दिए थे। लेकिन उसने गलत दस्तावेज उसे थमा दिए। इंग्लैंड भेजने की सूरत में पुलिस के पास शिकायत करने पर उसने बाकी पैसे तो लौटा दिए लेकिन अभी तक 1 लाख 76 हजार नहीं लौटाए। पुलिस को दोबारा शिकायत देने के बाद पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है।