- Hindi News
- धुना साहिब का कब्जा बलदेव गिरी को देने की निंदा
धुना साहिब का कब्जा बलदेव गिरी को देने की निंदा
टांडा उड़मुड़ | वाल्मीकिभाईचारे की गांव खख में हुई बैठक में भगवान वाल्मीकि तीर्थ धुना साहिब अमृतसर का कब्जा महंत बलदेव गिरी को देने की निंदा की गई। राजू खख के नेतृत्व में हुई बैठक में मनोहर सोनी और अंबेडकर फोर्स टांडा के प्रधान नरिंदर नीटा ने कहा कि यह कार्यवाई भाईचारे के गलत लीडरों और सरकार की मिलीभुगत से हुआ है, जिसे वाल्मीकि समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। मौके पर जगताल खर्ल, नरिंदर नीटा, लवप्रीत भोगपुर, सनी, मनी, लाडी, लाली, प्रेम जौड़ा, रवि राजधन, रवि, मंदीप रापुर, सोनू, सनी खख, बिंदा खख शामिल थे।