मुफ्त मेगा चिकित्सा शिविर 14 को
टांडा उड़मुड़ | पाठकअस्पताल की ओर से गुरुद्वारा पातशाही छठी पुलपुख्ता साहिब में एक दिवसीय मुफ्त मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन 14 सितंबर को होगा। यह जानकारी देते हुए प्रबंधकों ने बताया कि गुरुद्वारा सेवादारों के सहयोग से लगने वाले शिविर में सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक हार्ट माहिर डॉ. एनडी पाठक, हड्डियों के माहिर डॉ. अमित पाठक, डॉ. रोहित पाठक और दांतों के माहिर डॉ. अनुपमा सेवाएं देंगे वहीं विभिन्न प्रकार के मेडिकल टैस्ट भी किए जाएंगे।