पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रकाशोत्सव मनाने पर विचार िवमर्श

प्रकाशोत्सव मनाने पर विचार-िवमर्श

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा उड़मुड़ | अखिलवाल्मीकि धर्म समाज संगठन की बैठक में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव संबंधी विचार-विमर्श किया गया। वाइस चेयरमैन पंजाब गगन भट्टी के नेतृत्व में हुई बैठक में राष्ट्रीय चेयरमैन रंदीप गिल मुख्य रुप से शामिल थे। वाल्मीकि भाईचारे की ओर से रनदीप गिल को भगवान वाल्मीकि तीर्थ विकास बोर्ड पंजाब सरकार और रंदीप गिल्ल के प्रयासों से भगवान वाल्मीकि तीर्थ का 22 सालों से चल रहा विवाद खत्म करवाने के लिए सम्मानित किया। गगन भट्टी तथा निखिलेश जस्सरां ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से 200 करोड़ की लागत से जो वाल्मीकि तीर्थ का विकास करवाया जा रहा है, उसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।

इस दौरान भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस संबंधी पोस्टर भी रिलीज किया। इस मौके पर रंजीत कुमार, र| लाल, बब्बी चौधरी, विजय मदान, काला सैनी, संदीप आनंद, जसवंत राय, दीपक, जतिंदर अन्य शामिल थे।

पोस्टर रिलीज करते रंदीप गिल, गगन भट्टी, निखिलेश जस्सरां अन्य।