यूनिवर्सिटी चैंपियनों को किया सम्मानित
टांडा उड़मुड़ | ज्ञानीकरतार सिंह मेमोरियल राजकीय कालेज टांडा में हुई समागम में यूनिवर्सिटी चैंपियन एथलीटों को सम्मानित किया गया। राजकीय कॉलेज के एथलेटिक्स कैंप में अभ्यास करने वाली यूनिवर्सिटी चैंपियन क्रास कंट्री दौड़ टीम की सदस्य ज्योति सैनी, हरप्रीत कौर, सीमा, भूपिंदर कौर, जसप्रीत कौर, नरिंदर कौर को डीएसपी टांडा करनवीर सिंह ने सम्मानित किया। कोच कुलवंत सिंह पंजाब पुलिस की सराहना की। इस मौके पर प्रो. मलकीयत सिंह, सुरिंदर सिंह, थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह शामिल थे।