पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाक के सियालकोट में भी मनाई जाती बसंत : जगदीश कौर

पाक के सियालकोट में भी मनाई जाती बसंत : जगदीश कौर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | टांडा उड़मुड़

संतमाझासिंह कर्मजोत कॉलेज फॉर वुमन मियानी प्रबंधन की ओर से बसंत पंचमी मेले का आयोजन किया गया। उत्सव के माहौल में स्टूडेंट्स पीले वस्त्र पहन कर और दस्तार सजा कर आए थे।

संत रौशन सिंह मस्कीन के दिशा-निर्देशों के अधीन प्रिंसिपल डॉ. हरजिंदर कौर के नेतृत्व में इस त्योहार का आयोजन किया गया। समागम में संस्था की महासचिव जगदीश कौर गिल मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुई। संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा ‘नानक तिना बसंत है’ शब्द के साथ समागम का आगाज किया। इस दौरान शमा रोशन कर जगदीश कौर गिल और प्रिंसिपल डॉ. हरजिंदर कौर ने बसंत पंचमी त्यौहार की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता संबंधी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरस्वती देवी को ज्ञान की देवी कहा जाता है और इस दिन को सरस्वती जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। पाकिस्तान के सियालकोट में भी यह त्यौहार बखूबी मनाया जाता है। दक्षिण भारत में इस त्यौहार को विद्या दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दौरान छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम भी पेश किया जिसमें लोक-नाच गिद्दा के अलावा परंपरागत साजों के साथ फोक आर्केस्ट्रा का प्रदर्शन शानदार रहा। इस दौरान सुखबीर कौर, प्रोफेसर शिवानी, प्रो. सुखविंदर कौर, प्रो. गगनदीप सिंह, प्रो. अनुराधा, प्रो. वनिता, गुरप्रीत कौर, दीपक सिंह, अमिन्दर कौर, मनिंदर कौर, अमनप्रीत कौर, लवदीप सिंह, अमरीक सिंह, जगतार सिंह, अमनदीप कौर, नवजोत कौर, कुलदीप चंद मौजूद थे।

बसंत पंचमी मेले में भाग लेती संत माझा सिंह कर्मजोत कॉलेज फॉर वुमन मियानी की स्टूडेंट्स और स्टाफ।

खबरें और भी हैं...