पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली में भारत विरोधी नारे लगना निंदनीय : अश्वनी

दिल्ली में भारत विरोधी नारे लगना निंदनीय : अश्वनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | टांडा उड़मुड़

जवाहरलालनेहरूयूनिवर्सिटी दिल्ली में कश्मीरी छात्रों छात्र जथेबंदियों की ओर से लगाए गए भारत विरोधी नारों की हिन्दू जथेबंदियों द्वारा कड़े शब्दों में निंदा की जा रही है। दिल्ली के अंदर ऐसी घटनाएं भारत की हिन्दू सरकार के लिए बहुत शर्म की बात है।

हिंदू जत्थेबंदी परशुराम सेना राज्य युवा उपप्रधान पंडित अश्वनी राजू ने इस घटना को मुस्लिम संगठनों की बौखलाहट का नतीजा कहा जा सकता है। देश विरोधी ताकतें जानबूझ कर भारत को धर्म के आधार पर बांटना चाह रही है। ऐसे अराजकता फैलाने वाले लोग भारत को कभी भी विश्व में नंबर एक पर नहीं देखना चाहते हैं। शिक्षण संस्थानों में इस तरह की घटनाएं युवाओं को गलत दिशा दे सकती हैं। वोटों की खातिर हमारे ही नेता लोग ऐसे लोगों को पनाह देते हैं जो भारत का भविष्य अंधकार में ले जाना चाह रहे है। इस संबंधी शंकराचार्य पीठ परिषद के प्रखंड संयोजक पंडित राजेश बिट्टू का कहना है के भारत एक स्वधर्म को समेटने वाला अकेला देश है। लेकिन कुछ अराजकता फैलाने वाली कौमें भारत में शांति नहीं चाह रही। विदेशी ताकतों के हाथ खेलते हुए में ऐसी ताकतें भारत का जानबूझ कर नुकसान करवा रहीं हैं। घटिया मानसिकता के चलते 1947 में धर्म के आधार पर भारत विभाजन हुआ था। अभी भी कुछ घटिया किस्म के नेता अपनी वोटों की खातिर खाते तो भारत का हैं लेकिन बोली पाकिस्तान की बोलते हैं भारत का विभाजन धर्म के आधार पर करवाना चाहते हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि ऐसे मौके पर अपने आप को भारत माता का पुत्र कहलाने वाले केजरीवाल का अभी तक कोई बयान नहीं आया है और ना ही उन्होंने कोई कार्रवाई कर के दिखाई है। हिन्दू संगठन सदस्यों ने मांग करते हुए कहा है कि भारत सरकार ऐसे अराजकता फैलाने वाले देश विरोधी कार्यों को अंजाम देने वाले संगठनों पर तुरंत रोक लगाए ता कि हमारी आने वालो पीढ़ी के लिए भारत वर्ष का विभाजन अब दोबारा ना हो पाए।

प्रखंड संयोजक पंडित राजेश बिट्टू और पंडित अश्वनी राजू।

खबरें और भी हैं...