चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
टांडा उड़मुड़| पुलिसने युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जंगजीत सिंह रंधावा ने बताया कि गौरव निवासी दोनोवाल खुर्द (गढ़शंकर) को एएसआई भूपिंदर सिंह ने बिजली घर कालोनी चौक के पास आरोपी को पकड़ा। उसने माना कि बाइक नवांशहर अड्डा के पास से चोरी किया था।