लंगरपुर चो पुल के पास लाश बरामद
टांडा उड़मुड़| हाईवेपर लंगरपुर चो पुल के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। मृतक के सिर और मुंह पर चोटों के गहरे घाव हैं। एएसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर शिनाख्त लिए सिविल अस्पताल में रखवाया है। मृतक की जेब से मिली मोबाइल सिम के माध्यम से संपर्क करने पर उसकी अपुष्ट पहचान राजेश कुमार निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। सूचना के आधार पर सहारनपुर से चले लोगों द्वारा शिनाख्त के बाद ही पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।