पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई हो : गोरा

माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई हो : गोरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा उड़मुड़ | माहौलखराब करने की कोशिशें करने वालों पर सरकार कड़ी कार्रवाई करे। यह बात मंडल भाजपा प्रधान टांडा अनिल कुमार गोरा ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली में छात्र जत्थेबंदियों की तरफ से लगाए गए भारत विरोधी नारों की निंदा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतें भारत को धर्म के आधार पर बांटना चाह रही हैं। शिक्षण संस्थानों में इस तरह की घटनाएं युवाओं को गलत दिशा दे सकती हैं। परशुराम सेना के संगठन मंत्री आदर्श शर्मा ने कहा कि कुछ अराजकता फैलाने वाले लोग भारत में शांति नहीं चाह रहे। हिंदू संगठन सदस्यों ने मांग की कि अराजकता फैलाने वाले संगठनों पर तुरंत रोक लगाए।

खबरें और भी हैं...