डिप्स स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स मीट
टांडा उड़मुड़ | डिप्सस्कूल गिलजियां में ग्रैंड पेरेंट्स मीट करवाई गई। चेयरमैन गुरबचन सिंह और सीईओ मोनिका मंदोत्रा के निर्देशों अधीन प्री विंग के बच्चों के दादा-दादी के लिए कार्ड मेकिंग मुकाबले करवाए गए। प्रिंसिपल रेखा नैयर के नेतृत्व और एक्टिविटी इंचार्ज तनुजा कौशल की देखरेख में बच्चों ने सुंदर कार्ड बनाए। दादा-दादी के लिए फन गेम्स का आयोजन भी किया गया। इस दौरान सीमा चौधरी, लक्की पुरी, रितु, दीप्ति यादव, राजवीर आदि मौजूद थे।