पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएमयू की चपेट में आने से एक की मौत

डीएमयू की चपेट में आने से एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएमयूकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सतवंत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी फौजी कालोनी उड़मुड़ के रुप में हुई है। सुबह 10.30 बजे पठानकोट से जालंधर जा रही डीएमयू ट्रेन के नीचे आने वाले सतवंत सिंह के पिता कुलवंत सिंह ने रेलवे पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उनका लड़का मानसिक रूप से परेशान था। वह पहले भी कई बार घर से निकल जाता था।

अन्य दिनों की तहर वह आज भी वह सुबह से ही घर से निकल चुका था। घरवालों ने सोचा की वह कुछ देर में वापस जाएगी लेकिन वह नहीं लौटा। बाद में उन्हें किसी ने सूचना दी तो उन्होंने रेलवे लाइन पर जाकर देखा कि दारापुर बाईपास नजदीक पठानकोट जालंधर रेलवे लाईन पर उनका लड़का रेलवे लाईन के बीच मृत पड़ा हुआ था। रेलवे पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर 174 की कार्यवाई कर शव वारिसों के हवाले कर दिया।