- Hindi News
- दामाद के भाई को विदेश भेजन के नाम पर ससुर ने डेढ़ लाख ठगे
दामाद के भाई को विदेश भेजन के नाम पर ससुर ने डेढ़ लाख ठगे
भाईकोकुवैत भेजने के चक्कर में अहियापुर निवासी व्यक्ति अपने ही ससुर से ठगी का शिकार हो गया। ससुर ने दामाद से रुपए भी ले लिए और उसके भाई को विदेश भी नहीं भेजा। ठगी का शिकार हुए र| लाल पुत्र सुरिंदर कुमार के बयानों के आधार पर टांडा पुलिस ने ससुर साधू राम पुत्र बाबू राम निवासी जालालपुर के खिलाफ केस कर लिया है। र|लाल ने बताया कि उसने अपने भाई गगन कुमार भट्टी को कुवैत भेजने के लिए ससुर के झांसे में आकर 20 अप्रैल 2011 को डेढ़ लाख रुपए दिए थे लेकिन दो महीनों का वादा करने वाले साधु राम ने तो उसे कुवैत भेजा और ही पैसे लौटाए।